Ticker

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर में स्टांप विक्रेता के लिए आवेदन 8 सितंबर तक



हमीरपुर 25 अगस्त। उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर में स्टांप विक्रेता के एक पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से 8 सितंबर तक तहसील कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
 एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि सादे कागज पर आवेदन के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न होनी चाहिए। आवेदन पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।
 अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय या तहसील कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments