Ticker

6/recent/ticker-posts

26 अगस्त को सिद्धपुर और रक्कड़ में बिजली बंद



धर्मशाला, 24 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाईनों के समान्य रख रखाव हेतु 250 केवी रक्कड क्षेत्र, 250 केवी दरूणी माता मंदिर क्षेत्र तथा 100 केवी स्पीति हास्टल आदि ट्रांसफाॅर्मरों के तहत आने वाले क्षेत्रों रक्कड, दरूणी माता, स्पीति हास्टल के आस-पास के क्षेत्रों में 26 अगस्त सुबह 9ः30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Post a Comment

0 Comments