धर्मशाला, 22 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया है कि एलटी विद्युत लाइन में केबल डालने के कार्य के चलते 24 अगस्त सोमवार को 100 केवीए फतेहपुर-4 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों रक्कड़ रोड़ व डॉ. परमार हाउस के आस-पास सुबह 9ः30 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा की स्थित में यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

0 Comments