Ticker

6/recent/ticker-posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन



कुल्लू, 25 अगस्त। बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटराईं खुश्विंदर ठाकुर ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र भजणु में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से 16 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 
    उक्त पदों के लिये निर्धारित आवेदन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अब इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।
   उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र भजणु में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, दोनों श्रेणियों के पदों के लिए निर्धारित न्यूनतम तीन आवेदनों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके चलते इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और अवसर प्रदान किया गया है।
     उन्होंने पात्र महिला उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों सहित 31 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कटराईं में जमा करवाएं।
   उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए आगामी साक्षात्कार भी 31 अगस्त 2026 को उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय, कुल्लू, जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments