धर्मशाला, 1 अगस्त: विद्युत उप-मंडल धर्मशाला नम्बर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि 100 केवीए मनेड-1 तथा 100 केवीए अपर बगली के तहत मनेड, खतेहड़ अप्पर बगली व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 3 अगस्त सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments