मंडी, 25 सितम्बर।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना रिवालसर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबल के आंगनवाड़ी केंद्र अलग में आंगनवाड़ी सहायिका के एक पद को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 21 अक्तूबर, 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर में जमा करवा सकते हैं। पद के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय, कोटली में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी महिला तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर के दूरभाष नंबर 01905-240325 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 Comments