Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के खोखाधारकों को दिया उचित पुनर्वास का भरोसा



सुनील शर्मा बिट्टू की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला खोखाधारकों का प्रतिनिधिमंडल


हमीरपुर। हमीरपुर के वर्तमान अंतरराज्यीय बस अड्डे की जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से प्रभावित होने वाले 11 खोखाधारकों ने पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है। ये खोखाधारक शिमला में राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले और उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
 मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान बस स्टैंड के दुकानदार एवं खोखाधारक संजय दुग्गल, महेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, सरला देवी, सुदेश रानी, दीवान चंद, कृष्ण देव और मनजिंद्र पटियाल ने बताया कि वे बस स्टैंड के परिसर के साथ लगते खोखों एवं दुकानों से अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। बस स्टैंड की जगह सिटी सेंटर के निर्माण के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से उचित पुनर्वास का निवेदन किया, ताकि उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट ना खड़ा हो।
 खोखाधारकों की समस्या की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने इन खोखाधारकों को भरोसा दिया कि वर्तमान बस स्टैंड से हटने के बाद उनका उचित पुनर्वास किया जाएगा। उन्हें हमीरपुर में ही उपयुक्त जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां वे अपना कारोबार कर सकेंगे।
 सभी खोखाधारकों ने इसके लिए मुुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सुनील शर्मा बिट्टू द्वारा उनकी समस्या को समझ करके मुख्यमंत्री से इसका समाधान करवाने के लिए भी धन्यवाद किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश आनंद भी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments