Ticker

6/recent/ticker-posts

इलेक्ट्रिशियन के 15 अस्थाई पदों के लिए आवेदन मांगे, साक्षात्कार 04 जुलाई को मंडी में



मंडी, 01 जुलाई।* जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि शर्मा क्रिएशन द्वारा इलेक्ट्रिशियन के 15 अस्थाई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आईटीआई इलेक्ट्रिशियन में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे और चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये तक प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है तथा उनका कार्यस्थल मण्डी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित 04 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मण्डी (खलियार) में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कंपनी प्रतिनिधि 94183-69494 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments