धर्मशाला, 1 जुलाई: धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस लाइन, सिविल बाज़ार, समृद्धि भवन, जेल काॅम्प्लेक्स, पुलिस ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में कन्डक्टर को केवल में बदलने के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

0 Comments