Ticker

6/recent/ticker-posts

18 तक बंद रहेगी उहल-जंदड़ू सड़क



हमीरपुर 12 अक्तूबर। तहसील टौणी देवी के अंतर्गत उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 अक्तूबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अंदराल-पौहंज सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments