धर्मशाला, 09 अक्तूबर: विद्युत उप-मण्डल नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक कोतवाली बाजार, आईपीएच काॅम्प्लेक्स, एमसी आॅफिस, यात्री निवास, जोनल हाॅस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइन्स, एक जोत काॅलोनी, चिलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी- एस्टेट पेट्रोल पंप, गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सर्किट हाउस, आॅफिसर काॅलोनी चिलगाड़ी, कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए मैकलोडगंज मुख्य चैराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा गांव, हिरू गांव, दुसलान, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मौसम खराब होने पर अगले दिन शटडाउन लिया जाएगा।

0 Comments