यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल-1 मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जेल रोड, त्वाम्बड़ा, दो अम्ब, पंजेठी, लोक निर्माण विभाग का मुख्य कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, तल्याहड़, मड़वाहन तथा इसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहता है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे संभावित असुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर लें।

0 Comments