धर्मशाला, 19 जून: सहायक आयुक्त कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 22 जून को सुबह 8 बजें से रात्री 10 बजें तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने फाइरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि वे 22 जून को निर्धारित फाइरिंग प्रशिक्षण के समय फायरिंग रेंज के आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें और अपने पालतू जानवरों को भी दूर रखें। औरों को भी सतर्कता बनाए रखने को कहें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

0 Comments