Ticker

6/recent/ticker-posts

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में जमा एक की रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित



मंडी, 19 जून। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जमा एक (कक्षा-11) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया विद्यार्थियों के दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर पूरी की जाएगी।
           प्रधानाचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिला मंडी के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, जो सीबीएसई अथवा किसी राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हो, से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा किसी भी संकाय में गणित विषय लेने वाले विद्यार्थियों के लिए गणित में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
           उन्होंने बताया कि प्रवेश में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों के विद्यार्थियों पर भी उनकी मेरिट के आधार पर विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली संकायवार मेरिट सूची के अनुसार होगी। 
           पात्र विद्यार्थी आवेदन पत्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र ई-मेल jnvmandipandoh@gmail.com पर भेजा जा सकता है अथवा विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी जमा करवाया जा सकता है।   प्रधानाचार्य मनोज भटनागर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

Post a Comment

0 Comments