हमीरपुर 17 फरवरी। सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के उदघाटन से दो दिन पहले यानि 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक सफाई व्यवस्था के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।
0 Comments