16 जनवरी, 2026
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से आरंभ किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस बल पुरूष व महिला, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों तथा एन.सी.सी के छात्रों द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा। इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविन्द्र सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कलथाईक, सहायक आदेशक सतरवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस जय भगवान, उप-पुलिस अधीक्षक उमेशवर राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश नेगी, आदेशक प्रथम वाहिनी गृह रक्षा सुरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र गुरू लाल नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश धीमान, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी धनवीर ठाकुर, प्रधानाचार्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
...0...

0 Comments