जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में औरो वीविंग मिल्स ( इकाई वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड ) साई रोड बद्दी हि0प्र0 द्वारा लडकों व लडकियों के लिए मशीन ऑपरेटर के 100 पद के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन्होनें आई0टी0आई0 किया है उनके लिए फीटर क 5 पद, इलेक्ट्रॉनिक के 2 पद, सिलाई तकनीक, कडाई, व फैशन डिजाइनिंग के 50 पद तथा दसवीं व बारहवीं कक्षा पास लिए 43 पद भरे जाएगें।
सुरेन्द्र सिंह बिष्ट इन पदों के लिए वेतन 12,750 रुपए प्रतिमाह होगा तथा लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा की उपल्बध करवाई जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिर्वाय है तथा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे आवेदक सम्बंधित साईट eemis.hp.gov.in में जा कर आनलाईन पंजीकृत कर सकते है और अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 29 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में प्रातः 10ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 88947-19920 या 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

0 Comments