मंडी, 19 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मंडी अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पड़ने वाली नगर पंचायत रिवालसर, धर्मपुर, जोगिन्द्रनगर तथा करसोग के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समय अवधि में किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई आक्षेप व सुझाव न आने के उपरांत कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित नगर पंचायत के वार्ड परिसीमन की सूचना 2 जून, 2025 को जारी की गई थी। निर्धारित समय अवधि 9 जून, 2025 तक किसी भी व्यक्ति द्वारा इस संबंध में कोई आक्षेप व सुझाव नहीं दिए गए है, जिसके उपरांत नगर पंचायत रिवालसर, धर्मपुर, जोगिन्द्रनगर तथा करसोग के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
0 Comments