मंडी, 23 जुलाई। बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी जितेन्द्र सैणी ने जानकारी दी है कि बल्ह उप-मंडल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गैहरा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन करने के तिथि 20 जुलाई, 2026 तय की गई थी। लेकिन संबंधित क्षेत्र से इस पद के लिए उनके कार्यालय में तीन से कम आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में निदेशालय महिला एवं बाल विकास हि.प्र. द्वारा जारी ज्ञापन दिनांक 12 दिसंबर, 2024 के तहत प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अब आवेदन-पत्र जमा करने की तिथि 5 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र गैहरा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए संबंधित क्षेत्र की इच्छुक महिला उम्मीदवारों से 5 अगस्त, 2026 तक उनके कार्यालय में आवेदन-पत्र जमा करवाने का आह्वान किया है।

0 Comments