Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीएम बल्ह कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के साक्षात्कार 28 जुलाई को लिए जाएंगे



मंडी, 23 जुलाई। बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी जितेन्द्र सैणी ने वीरवार को यहां बताया कि बल्ह उपमंडल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए  साक्षात्कार उप-मंडलाधिकारी (ना.) बल्ह कार्यालय में 28 जुलाई, 2026 को लिए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से मूल दस्तावेजों सहित उप-मंडलाधिकारी (ना.), बल्ह कार्यालय में 28 जुलाई, 2026 को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने का आग्रह किया है। इन पदों को भरने के लिए गत 20 जून, 2026 जो जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 तय की गई थी।

Post a Comment

0 Comments