उन्होंने बताया कि जिला में इस योजना के तहत पेंशन लेने वाले लोगों की संख्या 499 है। इनमें से 356 लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है, लेकिन 143 लाभार्थियों ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। बार-बार संपर्क करने के उपरांत भी ये लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं।
अब इन्हें संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में ई-केवाईसी के लिए दो दिन का समय दिया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी करवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड तथा इससे लिंक्ड मोबाइल फोन अवश्य साथ लाएं, क्योंकि इसी मोबाइल फोन पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी करवाना लाभार्थी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, यदि कोई लाभार्थी निर्धारित अवधि में अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो नियमानुसार उसकी पेंशन रोक दी जाएगी।

0 Comments