Ticker

6/recent/ticker-posts

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026 के लिए आवेदन 4 तक



स्क्रीन राइटिंग एवं स्क्रीन प्ले के इच्छुक लेखकों के लिए सुनहरा अवसर


हमीरपुर 31 जुलाई। अगर आप स्क्रीन राइटिंग एवं स्क्रीन प्ले का शौक रखते हैं और अगर आपने कोई ऐसी कहानी लिखी है, जिसे आप बड़े स्तर पर ले जाने चाहते हैं तो आपको राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) 'वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026' के माध्यम से एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
 ऐसे प्रतिभाशाली लेखकों के लिए 'वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026' के तहत अगस्त माह में मुंबई में, अक्तूबर में ऑनलाइन माध्यम से और नवंबर में गोआ में मेंटोरशिप सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन मेंटोरशिप सेशनों में ये प्रतिभाशाली स्क्रीन राइटर्स बड़े फिल्म निर्माताओं और फिल्म इंडस्ट्रीज के अन्य प्रोफेशनल्स के साथ सीधा संवाद करके अपनी कहानियों के लिए बड़ी संभावनाएं तलाश सकते हैं।
 एनएफडीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 'वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026' में भाग लेने के इच्छुक स्क्रीन राइटर्स 4 अगस्त रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से 9000 रुपये की फीस जमा करवाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनएफडीसी की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।
 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपक्रम एनएफडीसी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है। इसी कड़ी में 'वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026' का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments