Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के बदलते कार्यबल को सशक्त बनाती महिलाएं

 



कुछ वक्त पहले तकभारत में महिलाओं के ज्यादातर काम अनदेखे ही रहते थे। उनके कामों का ज्यादातर हिस्सा घरोंपारिवारिक उद्यमों और अनौपचारिक भूमिकाओं तक ही सीमित थाजिनका आधिकारिक दस्तावेज़ों में शायद ही कभी ज़िक्र दिखता था। उनका योगदान तो निरंतर थालेकिन उन्हें मिलने वाली मान्यता सीमित थी।

लेकिन अब स्थिति बदल रही है और देश के श्रम परिदृश्य को नया रूप दे रही है।

इस अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस परभारत के कार्यबल की कहानी उन महिलाओं द्वारा परिभाषित की जा रही है, जो न केवल ज्यादा तादाद में श्रम बल में प्रवेश कर रही हैंबल्कि विभिन्न क्षेत्रोंप्रणालियों और उभरते अवसरों में भागीदारी के रुप को भी दोबारा परिभाषित कर रही हैं।

यह बदलाव आंकड़ों में भी साफ तौर पर दिखाई देता है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण से पता चलता है कि महिला श्रम बल भागीदारी में तेज़ी से वृद्धि हुई हैजो 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 40 प्रतिशत हो गई है। इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है ग्रामीण भारतजो इस बात की ओर इशारा करता है कि महिलाएं काम से किस प्रकार जुड़ती हैं। महिलाएं आज न केवल कभी-कभार योगदान देने वाली के रूप मेंबल्कि निरंतर आर्थिक भागीदार के रूप में उभर सामने आ रही हैं। यह वृद्धि रोजगार के अवसरों के व्यापक विस्तार और श्रम बाजार में औपचारिकीकरण की ओर निरंतर प्रगति को भी दर्शाती है।

लेकिन आंकड़े तो कहानी का सिर्फ एक हिस्सा ही बयां करते हैं।

गांवों और छोटे कस्बों में महिलाएं अभूतपूर्व पैमाने पर पारंपरिक भूमिकाओं से आगे बढ़कर उद्यमिता की ओर अग्रसर हो रही हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 करोड़ से अधिक महिला परिवारों को स्वयं सहायता समूहों में संगठित किया गया है। वित्तीय समावेशन के मार्ग के रूप में शुरू हुआ यह प्रयास, धीरे-धीरे सूक्ष्म उद्यमों के एक नेटवर्क में तब्दील हो गया हैजहां महिलाएं उत्पादनप्रबंधन और बिक्री कर रही हैं और अक्सर अपने परिवारों में प्राथमिक आय का स्रोत बन रही हैं।


महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए नए सिरे से शुरू किए गए नीतिगत प्रयासों से इस रफ्तार में और तेज़ी आई है। लखपति दीदी कार्यक्रम जैसी पहल स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को अपनी आय को स्थायी रूप से बढ़ाने में सक्षम बनाने पर केंद्रित हैंजिसका मकसद प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से अधिक कमाने वाली करोड़ों महिला उद्यमियों का सृजन करना है। ऋणकौशल और बाजार संपर्कों तक विस्तारित पहुंच के साथयह भागीदारी से आय सुरक्षा की ओर एक बदलाव का प्रतीक हैजहां महिलाएं न केवल काम कर रही हैंबल्कि अधिक मजबूत आजीविका का निर्माण भी कर रही हैं।

अदृश्य श्रम से दृश्य उद्यम की ओर यह बदलाव खामोशी के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को नया आकार दे रहा है।

उद्यमिता में यह बदलाव भारत के बढ़ती स्टार्टअप व्यवस्था में भी दिखाई देता है। स्टार्टअप इंडिया पहल के तहतदेश विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरा हैजहां 2.2 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 23.3 लाख से अधिक रोजगार सृजित कर रहे हैं। खास बात ये है किइनमें से 1 लाख से अधिक स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक हैंजो नवाचार-संचालित क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है। बेहतर वित्तपोषणइनक्यूबेशन सहायता और अधिक अनुकूल नीतिगत वातावरण के साथमहिलाएं तेजी से नेतृत्व की भूमिकाओं में कदम रख रही हैंजो भारत की नई अर्थव्यवस्था में भागीदारी से उद्यमिता की ओर एक बदलाव का संकेत है।

इसके साथ हीकौशल तक आसान पहुंच भी नए रास्ते खोल रही है। स्किल इंडिया मिशन और अन्य सरकारी कौशल विकास कार्यक्रमों जैसी पहलों की मदद सेमहिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों से जुड़े कौशल से लैस किया जा रहा है। उद्योगों पर आधारित कौशल विकास पर यह बढ़ता जोर, रोजगार क्षमता में सुधार करने और अधिक स्थिर और उत्पादक आजीविका की ओर बढ़ने में मददगार साबित हो रहा है।

हांलाकि भागीदारी केवल अवसरों तक पहुंच के बारे में ही नहीं हैबल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और गरिमा के बारे में भी है।

हालिया श्रम सुधारों ने इस अंतर को दूर करने का प्रयास किया है। 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में समेकित करने से नियामक ढांचा सरल हो गया हैसाथ ही संरक्षण का दायरा भी बढ़ा है। न्यूनतम मजदूरीव्यावसायिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधान अब कार्यबल के एक व्यापक वर्ग को कवर करने के लिए तैयार किए गए हैंजिनमें अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सुधारों के कार्यान्वयन का स्वागत करते हुए कहा, “ये संहिताएं सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षान्यूनतम और समय पर मजदूरी का भुगतानसुरक्षित कार्यस्थल और लोगोंविशेष रूप से नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए लाभकारी अवसरों की मजबूत नींव के रूप में कार्य करेंगी।”

महिलाओं के लिएसीमित पहुंच से एक अधिक संरचित ढांचे की ओर यह एक अहम बदलाव है, जो कार्यबल में उनकी भूमिका को मान्यता देता है और सुरक्षितन्यायसंगत और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियों को बनाए रखने का प्रयास करता है।

औपचारिकीकरण की दिशा में लगातार प्रयासों के ज़रिए इस बदलाव को और मजबूत किया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टलजिसने 31 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया हैकल्याणकारी योजनाओं के वितरण में सुधार के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस का निर्माण कर रहा है। इन पंजीकरणों में कृषिनिर्माण और अन्य अनौपचारिक व्यवसायों जैसे क्षेत्रों में कार्यरत महिला श्रमिक भी शामिल हैंजो पारंपरिक रूप से औपचारिक प्रणालियों से बाहर रही हैं।

व्यापक स्तर पर पर देखा जाए तो, भारत ने अपने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को 2015 में करीब 19 प्रतिशत से बढ़ाकर 2025 में 64 प्रतिशत से अधिक कर दिया हैजो भविष्य निधिबीमा और स्वास्थ्य सेवा सहित सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच में खासी वृद्धि को दर्शाता है। यह विस्तार खास तौर पर महिलाओं के लिए बेहद ज़रुरी हैजिनके अनौपचारिक रोजगार में संलग्न होने की संभावना अधिक है।

इन प्रयासों का प्रभाव कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी दिखाई देता हैजो भारत के सामाजिक सुरक्षा ढांचे का एक प्रमुख स्तंभ है। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हाल ही में उद्घाटित ईएसआई अस्पताल 50,000 से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारों को सेवा प्रदान करेगाजिससे चिकित्सा देखभाल तक पहुंच में सुधार होगा और श्रमिक कल्याण के व्यापक उद्देश्य को बल मिलेगा।

कुल मिलाकर जो उभर कर सामने आ रहा है, वह सिर्फ एक कहानी नहीं हैबल्कि परिवर्तन का एक व्यापक स्वरूप है।

  • कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।
  • वे आय सृजन गतिविधियों और स्थानीय उद्यमों में अधिकाधिक रूप से शामिल हो रही हैं।
  • उन्हें कौशलसामाजिक सुरक्षा और औपचारिक प्रणालियों तक पहुंच प्राप्त हो रही है।
  • आर्थिक ढांचे में उनकी दृश्यता भी बढ़ रही है।

इसके साथ हीयह बढ़ती आर्थिक भागीदारी प्रतिनिधित्व और नेतृत्व के व्यापक सवालों से जुड़ रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे विधायी उपाय निर्णय लेने में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने पर व्यापक जोर देते हैं।

इसलिएअंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस न केवल श्रमिकों के अधिकारों पर विचार करने का अवसर हैबल्कि कार्यबल में हो रहे निरंतर परिवर्तन को पहचानने का भी मौका है। जैसे-जैसे भागीदारी बढ़ रही है और व्यवस्थाएं विकसित हो रही हैंकाम को सुरक्षितगरिमापूर्ण और समावेशी बनाने पर जोर बढ़ता जा रहा है।

इस बदलते परिदृश्य मेंमहिलाएं न केवल कार्यबल का हिस्सा हैंबल्कि इसके भविष्य को आकार देने में भी वे केंद्रीय भूमिका निभा रही हैं।

संदर्भ

श्रम और रोज़गार मंत्रालय

Post a Comment

0 Comments