Ticker

6/recent/ticker-posts

आयुष चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित



          17 अप्रैल, 2026
आज वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला जनजातीय चिकित्सालय रिकांग पिओ आयुष विभाग द्वारा रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष विभाग कार्य करें रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2024-25 से 2025-26 में विस्तृत आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने चिकित्सालय के पंचकर्मा यूनिट हेतु एक पद महिला एवं एक पद पुरुष का सृजन आउटर्सोस पर रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत करने अथवा निदेशक आयुष हि0प्र0 शिमला-01 के माध्यम से सृजित करने के बारे चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, डॉ प्रवीण ने बताया कि आयुष विभाग समय-समय पर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करता रहते है जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आयुर्वैद्विक पद्वति का प्रचार-प्रसार हो रहा है।  
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश नेगी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग कल्पा ललित जरियाल, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा डॉ अरुण गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहंे।

Post a Comment

0 Comments