Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा महिला उद्यमिता के लिए कार्यशाला आयोजित



           17 अप्रैल, 2026

जिला उद्योग केन्द्र किन्नौर द्वारा आज यहां होटल क्लब सिल्क रूट रिकांग पिओ में एक दिवसीय वित्तीय फडिग उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री गुरू लाल नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 75 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वित्तीय अनुदान सहायता के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई और विभिन्न हथकरघा उद्योग के बारे में नवीन प्रयोग तथा आधुनिक उद्यमशीलता प्रणाली के बारे में  विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत महिला उद्यमियों को विभिन्न प्रदेश सरकार की सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक रोहित सांगवान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे महिला स्वयं सहायता समूहों पर जानकारी प्राप्त की और उन्हें वित्तीय समावेशन के माध्यम से सस्ता कर्ज प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में उद्योग विभाग के मास्टर ट्रेनर सहित उद्योग विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments