Ticker

6/recent/ticker-posts

23 जून को साईग्लू विद्युत उपमंडल के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित



मंडी, 22 जून। सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल साईग्लू  विनीत ठाकुर ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 23 जून  को 22 केवी तल्याड़ फीडर, बीर फीडर तथा कोटली फीडर को आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा। इस दौरान फीडरों की आवश्यक मरम्मत, रखरखाव तथा पेड़ों एवं झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्य के चलते विद्युत उपमंडल साईग्लू के अंतर्गत गोखड़ा, बटाहर, लोट, नालसन, बतेड़, बतौर, तरनोह, घेरु, खपरेड़ा, नेरण, थाम्बा, कून, कोट, दुबल, माहन, रोपा मत्याहल, खलानू, कासन, धन्यारा, कुसमल, ढढाल, बलांहर, सुकसाल तथा आसपास के क्षेत्रों में 23 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments