Ticker

6/recent/ticker-posts

बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर दी जानकारी

धर्मशाला, 19 जनवरी: परियोजना अधिकारी भानु प्रताप ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों की पहचान, चयन, समावेशन, बहिष्करण, सत्यापन एवं अपील की प्रक्रिया निर्धारित की गई है तथा बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में सम्पन्न किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त प्रक्रिया के अंतर्गत चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण व द्वितीय चरण पूर्ण किया जा चुका है और प्रथम व द्वितीय चरण की अंतिम सूचियाँ खण्ड स्तरीय समिति द्वारा अधिसूचित की जा चुकी है।

             अब चयन प्रक्रिया का अंतिम तृतीय चरण प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें अधिसूचना दिनांक 19 मार्च, 2025 में किए गए संशोधित/उदारीकृत श्रेणियों को शामिल किया जाएगा  जिसमें  ऐसे परिवार जिनमें 27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चे सदस्य हों, अथवा ऐसे परिवार, जिनमें 27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चे सदस्य हों, अथवा ऐसे परिवार जिनमें केवल 59 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन सदस्य हों तथा 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी सक्षम (वयस्क) सदस्य न हो, ऐसे परिवार, जिसमें महिला मुखिया हो तथा जिनमें 27 से 59 वर्ष की आयु के मध्य कोई भी सक्षम पुरुष सदस्य न हो, जिनमें विधवा/अविवाहिता/तलाकशुदा /परित्यक्ता महिलाएं सम्मिलित हो।                      
           इसके अंतर्गत प्रथम चरण सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा तथा नवीन आवेदन भी दिनांक 25 जनवरी, 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। तदोपरान्त गरीबी की रेखा से नीचे आए परिवारों को अधिसूचना दिनांक 19 मार्च, 2025 के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक खंड स्तरीय समिति द्वारा ऐस परिवारों को पंचायत-वार अधिसूचित कर बीपीएल परिवारों की तृतीय चरण सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments