Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्मपुर में प्रभावितों को दी 10-10 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि

मंडी, 16 सितंबर। धर्मपुर में भारी बारिश के बाद सोन खड्ड में आई बाढ़ से प्रभावितों को प्रदेश सरकार के निर्देशों पर प्रशासन की ओर से त्वरित राहत प्रदान की गई है। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि धर्मपुर बाजार में प्रभावित 152 दुकानदारों को 10-10 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय व्यापारियों सहित लोगों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सभी प्रभावितों को प्रदेश सरकार के मैनुअल के अनुसार राहत वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आपदा में लापता हुए दो लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। 
-0-

Post a Comment

0 Comments