धर्मशाला, 1 अक्टूबर: विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि 11 केवी बरवाला फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 3 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 से सायं 5ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, आधुनिक स्कूल, रासां, चैंती, ब्रेह, बरवाला, झेओल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप् से किया जा सकता है।

0 Comments