Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी



*मंडी, 27 अगस्त 2026।* विद्युत उप-मंडल कटौला के सहायक अभियंता ई. राम सिंह यादव ने बताया कि 22 के.वी. कमांद-कटिंढी उच्च ताप विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के कारण 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को 22 के.वी. कमांद-कटिंढी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।

इस दौरान कमांद, नवलाय, नेरी, बुंगा, बलवाड़, कटिंढी, शाढ़ला, आरन, बासाधार, त्र्यांबली, हुलू, काशला, बड़ीधार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में निर्धारित मरम्मत कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments