Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्व मंत्री ने निचार खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

 


12 अगस्त, 2026


राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां निचार खंड की जन शिकायत निवारण समिति की बैठक जो कि मिनी सचिवालय भावानगर के सभागार में आयोजित की गई थी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री ने निचार उपमंडल की दुर्गम रूपी वैली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य, अनियमित हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग में रिक्त पड़े पदों पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

 बैठक में निचार  उपमंडल में लो वोल्टेज की समस्या, अनियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर कैबिनेट मंत्री श्री जगत सिंह नेगी  ने कड़ा संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि समयबद्ध सीमा में लंबित कार्यों को पूर्ण किया जा सके।
श्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर एवं टापरी बाजार में ठोस कचरा प्रबंधन पर संबंधित अधिकारियों से गहनता से विचार विमर्श किया और इन क्षेत्रों में मॉनसून सीजन में उत्पन्न जल एवं मल निकासी समस्याओं पर चर्चा की और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से इनके निपटान के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने बताया कि परियोजना स्कूल भावानगर को पर्याप्त मात्रा में शिक्षक एवं डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को घर द्वार पर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।

लोक  शिकायत निवारण समिति की बैठक का संचालन एसडीएम निचार सुश्री नेहा नेगी ने किया और  विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी मुख्यातिथि को दी।

इस अवसर पर उप मण्डलाधिकारी कल्पा   प्रवीण भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर नेगी, खण्ड विकास अधिकारी निचार डॉ. जितेन्द्र चंदेल, शिक्षा उप निदेशक उच्चतर कुलदीप सिंह डोगरा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग भावानगर प्रमोद नेगी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments