धर्मशाला, 5 अगस्त: धर्मशाला विद्युत उपमंडल नम्बर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि नई 11 केवी विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के चलते मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली एवं अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments