विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन प्रभावित स्थानों का का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने पातका डलहौजी सड़क मार्ग पर गाहर दा घटु तथा नूरपुर सांझी - नाला -लाहडू - तुन्नू हट्टी मार्ग पर टिक्कर गला घार सहित कई अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने भारी वर्षा के कारण बाधित सड़क मार्गों की त्वरित बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 21 व 22 जुलाई की भारी बारिश से टिक्कर गला घार मे लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा जिस तत्परता के साथ लोक निर्माण विभाग ने दिन-रात चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सड़क मार्ग को बहाल किया है वह काबिले तारीफ है।

0 Comments