हमीरपुर 12 अगस्त। विद्युत उपमंडल बड़सर के अंतर्गत 11केवी दांदड़ू फीडर की आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते 13 अगस्त को ग्राम पंचायत जौड़े अंब, ज्योली देवी, दांदड़ू, टिप्पर और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि यदि 13 अगस्त को मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
0 Comments