Ticker

6/recent/ticker-posts

अप्पर बगली और मनेड-1 में 6 अगस्त को बिजली बंद



धर्मशाला, 4 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल धर्मशाला नम्बर -2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव हेतु 100 केवीए मनेड-1 और 100 केवीए अप्पर बगली के तहत आने वाले क्षेत्रों, मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली एवं अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Post a Comment

0 Comments