Ticker

6/recent/ticker-posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित



कुल्लू, 22 जुलाई : बाल विकास परियोजना अधिकारी, बंजार ने परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
   बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 रिक्त पदों के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों के फीडिंग एरिया (पोषक गांव/उपगांव) की इच्छुक एवं पात्र विवाहित तथा अविवाहित महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सत्यापित आवश्यक दस्तावेजों सहित 10 अगस्त, 2026 सायं 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बंजार के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद ग्राम पंचायत सराज के आंगनवाड़ी केंद्र ढीयों, ग्राम पंचायत मशियार के आंगनवाड़ी केंद्र सरूट तथा ग्राम पंचायत नोहांडा के आंगनवाड़ी केंद्र रोपा-III में हैं।
आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद ग्राम पंचायत खाबल के आंगनवाड़ी केंद्र बलोली, ग्राम पंचायत मोहनी के आंगनवाड़ी केंद्र सरंढ़ी, ग्राम पंचायत गाड़ापरली के आंगनवाड़ी केंद्र शरियाड़ी तथा ग्राम पंचायत चकुरठा के आंगनवाड़ी केंद्र पढ़ारनी में हैं।
   उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया की स्थायी निवासी हो तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल वही महिला पात्र होगी, जिसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया हो। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
   उन्होंने बताया कि चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 10,500 रुपये तथा आंगनवाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, फीडिंग एरिया प्रमाण पत्र तथा अन्य निर्धारित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
   अन्य पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बंजार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments