08 जुलाई, 2026
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां दो दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार के सभागार में शुभारंभ किया।उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण संभव होता है और वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में आत्मविश्वास व सामूहिक प्रयासों से सशक्त बनते हैं।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन से जनजातीय संस्कृति एवं मूल भावनाओं का प्रचार प्रसार युवा पीढ़ी में संभव होगा तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी ताकि वे अपनी संस्कृति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करें और इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सुदृढ़ बनें और अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने दोहराया कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि उनको घर द्वार पर गुणात्मक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त की धर्मपत्नी शिवानी शर्मा, उप मंडल अधिकारी निचार सुश्री नेहा नेगी, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचर गीतांजलि भूषण सहित अध्यापक गण एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

0 Comments