धर्मशाला, 6 जुलाई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने सूचित किया है कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी दााड़ी फीडर के अंतर्गत शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी गैस एजेंसी के पास, लुंगडू़ चैक, अमूल मिल्क शाॅप के पास, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।इसी प्रकार 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत मटौऱ, बगली, अनसोली, पटोला, घना, पुराना मटौर, चैतडू, मस्तपुर, ढगवार तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

0 Comments