मंडी, 2 जुलाई। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि आगामी 7 जुलाई को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहली जुलाई से प्रातः 11ः30 बजे से पीएआरआईवीएएचएएनडाॅटजीओवीडाॅटआईएन के माध्यम से स्टाॅल बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

0 Comments