धर्मशाला, 2 जुलाई : विद्युत उप-विभाग नं-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 केवी दाड़ी फीडर के शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी बाज़ार, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 4 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments