Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदा रक्षक ऐप पर तुरंत दी जा सकेगी सभी घटनाओं की सूचना


 

हमीरपुर 11 जून। किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के माध्यम से विकसित इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) यानि घटना प्रतिक्रिया प्रणाली में एक और आधुनिक सुविधा जुड़ने जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने 'आपदा रक्षक' ऐप विकसित किया है। अभी इस अत्याधुनिक ऐप की टेस्टिंग चल रही है। वीरवार को एसडीएमए द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान डीडीएमए हमीरपुर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी आपदा रक्षक ऐप की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 उपायुक्त एवं डीडीएमए की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आपदा रक्षक ऐप एक ऐसे ऑनलाइन इंटीग्रेटड प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जिसमें किसी भी घटना या आपदा की सूचना तुरंत दी जा सकेगी और ऐप के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल की लोकेशन का भी पता चल जाएगा तथा आईआरएस तुरंत सक्रिय हो जाएगा। इससे त्वरित सूचना के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों में भी तत्परता सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने बताया कि अभी इस ऐप की टेस्टिंग चल रही है और आने वाले समय में इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments