Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनिक स्कूल सुजानपुर की बेटियों ने रचा इतिहास, जीता ऑल इंडिया फुटबॉल खिताब

 


सैनिक स्कूल सुजानपुर तिहरा की अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। कर्नाटक के सैनिक स्कूल कोडागु में 2 जून से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आज संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के 8 जोन विजेता सैनिक स्कूलों ने भाग लिया।

इरा बोध की कप्तानी में सुजानपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लीग चरण में एक मैच हारने के बावजूद टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में सैनिक स्कूल झुंझुनू (राजस्थान) को 1-0 से हराया। फाइनल में चंद्रपुर के खिलाफ निर्धारित समय तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में सुजानपुर ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

16 खिलाड़ियों की यह टीम, श्री राकेश राणा और श्रीमती आशा के मार्गदर्शन में, अपने पहले ही राष्ट्रीय टूर्नामेंट में ‘अंडरडॉग’ से चैंपियन बन गई। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उन बेटियों की सफलता की कहानी है जिन्हें वर्षों तक सर्वोत्तम अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा गया। आज उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।


Post a Comment

0 Comments