Ticker

6/recent/ticker-posts

किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के 90 पद



रिकांगपिओ 05 जून, 2026

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर रणवीर सिंह ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के लिए 90 पद निकाले गए हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों का वेतन 17,500 से 23 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 22 जून, 2026 को खण्ड रोजगार कार्यालय भावानगर व 23 जून, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ तथा 24 जून, 2026 को खण्ड रोजगार कार्यालय पूह में प्रातः 11:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments