Ticker

6/recent/ticker-posts

8 जून से 30 जून तक रैत-नेरटी-कोहला रोड़ यातायात के लिए रहेगा बंद



धर्मशाला, 06 जून: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि मरम्मत कार्य के चलते शाहपुर उपमंडल के अन्तर्गत रैत-नेरटी-कोहला सड़क मार्ग 08 जून से 30 जून तक  यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए रैत-कुथार चौक , चुरथा रोड़, पुहर चुरथा तथा हरनेरा बडंज ततवाणी मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments