चंबा, 16 जून।
चमेरा-III पावर स्टेशन, खड़ामुख के महाप्रबंधक (विद्युत) टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि चमेरा-III बांध के खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून की रात 11:30 बजे से 21 जून की दोपहर लगभग 4:00 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बांध के गेट खोलकर जलाशय का पानी चरणबद्ध और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाएगा, ताकि नदी में प्राकृतिक (फ्री) फ्लो बहाल हो सके। पानी छोड़े जाने के कारण बांध के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र पानी छोड़े जाने से पहले सायरन और हूटर बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी पूर्व सूचना दी जाएगी, ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि उक्त अवधि के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

0 Comments