हमीरपुर 16 जून। आम नागरिकों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग ने 15 जून से 15 जुलाई तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान आरंभ किया है। जिला हमीरपुर में भी सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ गांव टिक्कर बुहला से किया गया। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता केंद्र हमीरपुर की संचालक रेखा गौतम और मनीषा कुमारी ने स्थानीय लोगों को बैंकों की विभिन्न ऋण एवं जमा तथा बीमा योजनाओं और पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसी कड़ी में, मंगलवार को ग्राम पंचायत नारा के महिला मंडल भवन में भी जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) धर्मेंद्र स्याल ने की। इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि 15 जून से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य आम लोगों को बैंकों की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं, बीमा योजनाओं और पेंशन योजना से लाभान्वित करना तथा सभी पात्र लोगों को इन योजनाआंें से जोड़ना है।धर्मेंद्र स्याल ने कहा कि ये सभी योजनाएं आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं। सभी लोगोें को इनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की नाल्टी शाखा के प्रबंधक, प्रेमदास, स्थानीय महिला मंडल प्रधान, वित्तीय साक्षरता केंद्र की संचालक उर्मिला शर्मा, मीना देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

0 Comments