16 जून, 2026
जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में आज आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने बारे विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित विभाग आवश्यक कदम उठाए।
उपायुक्त किन्नौर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी व पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध करवाने तथा सडकों में जल निकासी सुनिश्चित करना ताकि मानसून सीजन में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सकें तथा निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों को समय वद्व निरीक्षण करने के सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी पेयजल भण्डारण टैंकों की सफाई, स्कूलों के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सही प्रकार से क्लोरोनेशन भी सुनिश्चित बनाएं ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो सके तथा पानी की नियमित रूप से टैंस्टिंग करने के भी विभाग को निर्देश दिए।
उन्होनें निगुलसरी के पास लगे स्पेनो को दुरस्त करने लिए सम्बधित विभाग को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने साडा व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारीयों को भी निर्देश दिए कि वे सभी नालियों व नालों की सफाई मॉनसून सीज़न से पहले सुनिश्चित बनाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पर्याप्त राशन के स्टॉक का भंडारण करना ताकि दुर्गम क्षेत्रों में आपदा के समय कोई दिक्कत ना हो तथा डीजल व पेट्रोल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
उन्होनें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, आई0टी0बी0पी0, पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकें ।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उप आदेश भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस विरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल, तहसीलदार कल्पा रवि भारद्वाज, सहायक अरण्यपाल डॉ करण, अधीषाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग उमेश लारजू, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments