ऊना 4 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना अपने सेवानिवृत्त प्रतिनिधियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लंबे समय तक संघठन मेँ सेवाएं देने वाले प्रतिनिधियों के योगदान को सराहना एवं सम्मान देने के साथ-साथ उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर संघठन को और मजबूत करना है।
महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान समारोह 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय ऊना के बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा सेवानिवृत्त प्रतिनिधियों के अनुभवों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त भूतकाल में संघठन द्वारा किये गए संघर्षो और उनके सफल परिणामों से प्रेरणा लेकर संघठन को एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.
महासंघ ने जिला के सभी कर्मचारी प्रतिनिधिओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संजीव मारकर प्रेस सचिव एन जी ओ जिला ऊना मोबइल 9816636774

0 Comments