16 फरवरी, 2026
उप निदेशक पशुपालन विभाग जिला किन्नौर डॉ. अजय नेगी ने किन्नौर जिला के सभी आवेदकों को सूचित करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) के पदों हेतु निर्धारित शारीरिक परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उप मण्डल कल्पा (17 फरवरी 2026), उप मण्डल पूह (19 फरवरी 2026) तथा उप मण्डल निचार/भावानगर (23 फरवरी 2026) में आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा, निदेशालय पशु पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला-5 के पत्र संख्या: एएचवाई-एच(1)बी(5)2/2025-2494-96 दिनांक 16 फरवरी, 2026 के अनुसार स्थगित की गई है।
डॉ. अजय नेगी ने बताया कि शारीरिक परीक्षा की नई तिथि एवं संबंधित दिशा-निर्देश अलग से अधिसूचित किए जाएंगे। इसकी सूचना कार्यालय एवं संबंधित संस्थानों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे आगामी सूचना के लिए कार्यालय के सूचना पट्ट का नियमित अवलोकन करते रहें।
....000.....
0 Comments