Ticker

6/recent/ticker-posts

27 फरवरी से 26 मार्च तक चमुखा से बंगाना रोड यातायात के लिए रहेगा बंद



धर्मशाला, 20 फरवरी: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि परागपुर उपमंडल के अन्तर्गत चमुखा से बंगाना रोड के मरम्मत कार्य के चलते 27 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए निहारी से खैरन खड्ड, शांतला से रक्ड़, शांतला  से बुढार वाया साई रोड तथा टुटरू से कलोह मार्गों का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments